रंजिशन खेत में कटी रखी फसल में लगाई आग, पिता और उसके दो बेटों पर आरोप, सीमांकन के बाद की थी सरसों और मसरा की फसल

Shivpuri First
0



जमीनी रंजिश के चलते कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में एक किसान के खेत में थ्रेसिंग के लिए कटी रखी सरसों और मसरा की फसल को आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीण ने इसकी शिकायत कोलारस थाना में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 


मोहरा गांव के रहने वाले सुनील जाट ने बताया कि उसने आठ बीघा के खेत से सरसों और डेढ़ बीघा के खेत से मसरा की फसल कटवा कर शुक्रवार की शाम रखवा दी थी। बाद में वह अपने घर के लिए निकला गया था। तभी कुछ दूरी से खेत से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया था। जब खेत पर पहुंचा तो फसल में आग भड़की हुई थी और कुछ ही देरी में पूरी फसल जलकर राख हो गई। 


सुनील जाट ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी कब्जा की हुई साढ़े सात बीघा जमीन सीमांकन करवा कर प्रशासन के सहयोग से मेघनाथ से ले ली थी। तभी से मेघनाथ और उसके बेटे अंग्रेज और दशरथ रंजिश रखने लगे थे। इस बार पहली बार उसने अपने खेत में सरसों और मसरा की फसल उगाई थी। शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे वह अपने खेत से घर के लिए निकला था। तभी रास्ते में मेघनाथ और उसके दोनों बेटे अंग्रेज और दशरथ मिले थे। लेकिन वह सीधा अपने घर के निकल गया था। 


लेकिन कुछ देर बाद मेघनाथ के बेटे अंग्रेज ने उसकी कटी फसल में आग लगा दी थी। अंग्रेज को फसल में आग लगाते हुए खेत पर रुके बटाईदार गज्जू जाटव ने देख लिया था। जब वह खेत पर पहुंचा तब मेघनाथ और उसके दोनों बेटे तालाब की ओर जा रहे थे। आगजनी की इस घटना में उसे करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ हैं। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराइ गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)