कालोनीवासियों ने मकान की कुंदी लगाकर किया दो प्रेमी जोड़े को कैद, वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे मनाने पहुंचे थे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया

Shivpuri First
0

 




शिवपुरी शहर में वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे पर एक मकान में दो लड़के और दो लड़कियों को कालोनीवासियों ने पकड़ लिया। रहवासियों ने मकान के दरवाजे में बाहर से कुंदी लगाकर मौके पर कोतवाली पुलिस को बुला लिया था। पुलिस के पहुंचने पर एक युवक ने छत से छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस मौके से दो युवक और मकान मालिक को पकड़ कर अपने साथ ले गई थी। बाद में शिकायत के आभाव और बालिग़ होने के चलते युवकों को भी छोड़ दिया गया।  


जानकारी के मुताबिक़ पुराने मनियर टोल नाके के पास स्थित कॉलोनी मौजूद गोपाल अग्रवाल सदन के अंदर कमरे में दो लड़के और दो लड़कियां रंगरेलियां मना रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने जब यह देखा तो दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस आई तो एक लड़का रवि छत से कूदकर भागने के प्रयास में अपने पैर तुड़वा बैठा, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दूसरा लड़का विकास और मकान मालिक गोपाल को पुलिस साथ ले गई, जबकि दोनों लड़कियों को मौके से जाने दिया। इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं ने लड़कियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।


इस मामले में कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ का कहना हैं। रहवासियों की सूचना पर से मौके पर पुलिस पहुंची थी। दोनों लड़के और दोनों लडकियां बालिग़ थे। लड़कियों को मोके से ही जाने दिया गया था। लड़कों को थाने लाया गया था। लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई जिससे उनके वयान दर्ज कर छोड़ दिया गया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)