शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के युवा मोर्चा खनियांधाना के मंडल उपाध्यक्ष ने अपने हो विधायक पर भ्रष्टाचार करवाने के आरोप लगाए हैं। युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कोली ने एक वीडियो जारी कर क्षेत्र में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है। भाजपा नेता कहा कि जिन मुद्दों पर चुनाव कार्यकर्ताओं ने जीता था। उन मुद्दों को विधायक भूल चुके हैं। पिछले एक साल से विधानसभा में जनता को लूटा जा रहा था।
रोहित कोली ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रीतम लोधी पिछोर को जिला बनाने के मुद्दे पर चुनाव लड़े थे। लेकिन वह अब इस मुद्दे को भूल गए है। आज विधानसभा में चारों ओर भ्रष्टाचार पनप रहा है। जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे है वह लोग आज पैसे वाले बनते जा रहे है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे जनता परेशान हो रही है। जबकि विधायक कहते हैं कि क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। यहां भ्रष्टाचार का विकास हो रहा है।
मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे भी झूठे केस में फसाने की धमकी दी जा रही है में भी सभी विभाग में होने वाले काम की जांच कराऊंगा। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर अधिकारी के पास ना जाते हुए नेता के पास चला जाता है तो उसे पांच हजार रुपए की जगह पचास हजार रुपए देने पड़ रहे हैं। भाजपा नेता का वायरल वीडियों ने पिछोर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में जब विधायक प्रीतम लोधी से बात की तो उनका कहना था कि रोहित कोली अब भाजपा का सदस्य नहीं हैं। उसे पार्टी ने निष्कासित कर दिया हैं। इसी के चलते उसके द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि उनके द्वारा जनता की समस्या को सुनने और तत्काल निदान के लिए उन्हीं के क्षेत्र में कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई हैं। जिससे जनता को फायदा भी मिल रहा हैं।