मारपीट के बाद दो दिन तक जंगल में डला रहा ग्रामीण, जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए दो ग्रामीण, पैसों के लिए की गई थी मारपीट

Shivpuri First
0

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोनपुरा गांव के बाहर जंगल में एक घायल ग्रामीण मिला। उसके साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद कड़ाके की सर्दी में वह दो दिन तक घायल अवस्था में जंगल में ही पड़ा रहा था। शुक्रवार की शाम तलाशी के दौरान वह घायल अवस्था में मिला था। शुक्रवार की रात उसे डायल 100 की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

झाबुआ जिले के रहने वाले जगदीश भील (40) ने बताया कि वह तेंदुआ थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में महेन्द्र यादव के खेत को बटाई से करता हैं। गुरूवार की दोपहर गांव के रहने वाले जहान सिंह और करण सिंह मजदूरी पर लकड़ी कटवाने जंगल ले गए थे। जंगल में दोनों ने उसके पास रखे पांच हजार रूपये देख लिए। दोनों ने पैसों की मांग की थी। जब पैसे नहीं दिए तो दो दोनों ने कुल्हाड़ी और लाठी से उसपर हमला बोल दिया था। बाद में जहान सिंह और करण सिंह पैसे छीनकर उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर चले गए थे। तभी से वह शुक्रवार की शाम तक जंगल में ही पड़ा रहा था। 

जानकारी मुताबिक़ जगदीश भील की मां ने बटाईदार महेन्द्र यादव को गुरूवार से जगदीश के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद महेन्द्र यादव को तलाशी के दौरान जगदीश भील जंगल में मिला था। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)