शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे वायपास से होकर गुजरी NH-46 किनारे रविवार को एक चरवाहे का शव मिलने के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था। इससे हाइवे की दोनों पट्टियों पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई थीं। इस मामले में कोलारस थाना पुलिस ने 6 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार की रात मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ कोलारस बस्ती का रहने वाला ब्रजभान लोधी (48) शनिवार को बकरी चराने निकला था। लेकिन वह रात में बापस घर नहीं लौटा था। जबकि बकरियां घर बापस लौट आईं थी। इसके बाद शनिवार की शाम से परिजनों ब्रजभान की तलाश शुरू की थी। रविवार की सुबह हाइवे किनारे ब्रजभान की लाश हाइवे किनारे खेत में पड़ी हुई थी। इसी बात से भड़क परिजनों ने पुलिस पर असुनवाई के आरोप लगाते हुए NH-46 को जाम कर दिया था। जिससे हाइवे की दोनों पट्टीयों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोलारस एसडीओपी विजय यादव और कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट ने पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जाम को जैसे तैसे हटवाया था।
इस मामले में कोलारस थाना पुलिस ने रुपेश लोधी, राहुल धाकड़, मोहन धाकड़, अरविन्द कुशवाह, अवदेश धाकड़, मदन धाकड़ और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।