दोनी गांव के खेत में 15 फीट का अजगर, सर्पमित्र सलमान पठान ने किया रेस्क्यू

Shivpuri First
0

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के ग्राम पंचायत दोनी में एक बार फिर खतरनाक इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। खेत में 15 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर नरवर के सर्पमित्र सलमान पठान तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। 

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर एक चट्टान के नीचे छिपा हुआ था। सलमान पठान ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद अजगर को बाहर निकाला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। पठान ने सभी को समझाया कि अजगर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता और इन्हें मारना कानूनी अपराध है।

सलमान पठान ने ग्रामीणों को सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि अजगर पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद इंसानों और बेजुबान जानवरों को एक-दूसरे से बचाना है। इसलिए वह दिन-रात कहीं भी ऐसे जानवरों को बचाने के लिए निकल पड़ते हैं। सलमान पठान द्वारा अजगर को साथ ले जाया गया है। जिसे घने जंगल में छोड़ दिया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)