शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में सोमवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 15 साल बाद नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का भिविन्न समाजों के द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कोलारस के गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई यह शोभायात्रा दोपहर 2 बजे रवाना हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों जगतपुर, मानीपुरा, गुना बाईपास, शिवपुरी बाईपास, केपीएस स्कूल, दालमिल और बस स्टैंड होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। नगर कीर्तन में बाहर से आए युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप के चल रहे पालकी वाहन के आगे महिलाये झाड़ू लगाती हुई देखी गई। नगर कीर्तन का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और शीतल पेय से स्वागत किया।