सफाईकर्मियों की हड़ताल ख़त्म, दो दिन पहले नपाध्यक्ष द्वारा जूते मार देने के लगाए थे आरोप, शुक्रवार से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

Shivpuri First
0
शिवपुरी में नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने मंगलवार को नपाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी थी। नपा अध्यक्ष पर सफाई कर्मियों ने जूते मार देने की बात कहने के आरोप लगाए थे। तब से नपा के सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। उनके द्वारा नपा अध्यक्ष से माफ़ी मांगे जाने की मांग की जा रहे थी। लेकिन आज गुरुवार को दिनभर की बैठक के बाद पार्सद, नपा अध्यक्ष, मजदूर-सफाईकर्मचारियों के नेताओं द्वारा चर्चा कर हड़ताल को ख़त्म कर दिया हैं। कल शुक्रवार से सभी सफाई कर्मचारी पुनः अपने काम पर लौट आएंगे। बता दे सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर में कचरा एकत्रित होने लगा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नगर पालिका के सफाईकर्मी ग्वालियर वायपास चौराहे पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान भ्रमण करते हुए वहां नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पहुंच गई थी। सफाईकर्मियों का आरोप था कि उन्होंने कर्मचारियों को बुलाया और पूछा कि क्या कर रहे हो, इस पर सफाईकर्मियों ने काम करने की बात कही थी। लेकिन नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कर्मचारियों पर काम चोरी का आरोप लगाते हुए उनमें तथा उनके दरोगाओं में जूते मारने की बात कह दी थी। इसी बात पर नाराज होकर सफाईकर्मियों ने ;हड़ताल कर दी थी। सफाई कर्मचारियों द्वारा नपा अध्यक्ष से माफ़ी मांगे जाने की मांग की जा रही थी। बता दें कि आज नपा सीएमओ इशांत धाकड़ ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए नगर पालिका में बुलाया था। यहां मगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ कुछ पार्षद और नपा के ठेकदार भी पहुंचे थे। वहीँ जिन पांच सफाई कर्मचारियों ने नपा अध्यक्ष पर आरोप लगाए थे। उनके साथ मजदुर और सफाईकर्मचारियों के नेता भी पहुंचे थे। नपा अध्यक्ष के चेंबर में घंटों बैठक होती रही बाद में आपसी सामंजस्य के साथ हड़ताल को ख़त्म किया गया। नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा उनके द्वारा ऐसे शब्दों को प्रयोग नहीं किया गया था। सफाईकर्मी भी उनके अपने हैं। आपसे में वार्तालाप करके मामले को निपटा लिया गया हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)